शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने मैनसिर नहर पुलिया के पास से अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में खलीलाबाद थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी रामचंद्र गुप्ता, महुली थाना क्षेत्र के खरवनिया कला निवासी प्रियांशु सिंह उर्फ सिंटू और गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र स्थित इमिलडिहा निवासी कुनाल शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय की गठित टीम द्वारा की गई।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अलग-अलग संदिग्ध मोटरसाइकिलों से मैनसिर चौराहे के पास आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को रोककर पकड़ा। पूछताछ में अभियुक्तों के पास मौजूद तीनों मोटरसाइकिलें चोरी की पाई गईं। रामचंद्र गुप्ता ने स्वीकार किया कि पहली बाइक देवरिया जनपद के थाना मईल क्षेत्र से तामेश्वरनाथ के एक लड़के के साथ मिलकर चुराई थी। दूसरी बाइक लखनऊ के थाना इटौंजा, बीकेटी क्षेत्र से और तीसरी बाइक बाराबंकी जनपद से अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। इसके बाद अभियुक्तों की निशानदेही पर मैनसिर स्थित आर०ओ० प्लांट से चोरी की 2 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी बेरोजगार हैं और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी की गई गाड़ियों को कम कीमत पर बेचकर मिलने वाली धनराशि आपस में बांट लेते हैं और उसी से अपना दैनिक खर्च चलाते हैं। ये सभी चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड