मानव शिक्षा सेवा संस्थान के तत्वाधान में सात जोड़ों का दहेज रहित सामूहिक विवाह संपन्न
*बड़हलगंज, गोरखपुर।* मानव शिक्षा सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह साईं मंदिर खड़ेशरी में प्रबंधक आलोक गुप्ता की देखरेख में सात जोड़ों का विवाह हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया गया।
*विवेक संग अनुष्का, मुख्तार संग सोनमती, सत्येंद्र संग प्रिया, मिथिलेश संग मीना, दिनेश संग सुनैना, विनोद संग चांदनी और शोभनाथ संग प्रेमलता* सहित सात जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूसरे का हाथ थाम कर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।
सातों जोड़ों को विशेष रूप से आशीर्वाद देने के लिए नरहरपुर ग्राम सभा के सात विशिष्ट अतिथि – *महाजन चौधरी, विशेश्वर गुप्ता, दीपक वर्मा, दिलीप साहनी, छोटेलाल गुप्ता और कुंदन वर्मा* मौजूद रहे, जिन्होंने वर-वधू को सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
समारोह के दौरान संस्थान की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक गृहस्थी का सामान एवं उपहार प्रदान किए गए। संस्थान की समाज सेविका पूनम गुप्ता व समाजसेवी शिखर गुप्ता ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
अभिषेक राय के द्वारा कुशल संचालन किया गया जिस अवसर पर राकेश दुबे, राज नारायण ओझा, रामनिवास यादव, उमेश यादव, दुर्गेश वर्मा आदि गणमान्य पत्रकार और विशिष्ट नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनसेवा हॉस्पिटल परिवार, बाईपास रोड बड़हलगंज की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।
प्रबंधक आलोक गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना और समाज में दहेज जैसी कुरीतियों को समाप्त करना है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड