शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के थाना कोतवाली खलीलाबाद पर आयोजित ‘थाना समाधान दिवस’ के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को समझा। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
अधिकारीद्वय ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके का निरीक्षण करने के बाद ही मामले का निस्तारण करें। तत्पश्चात शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया गया। इस अवसर पर राजस्व व पुलिस के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड