शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट और मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों का भ्रमण कर बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और महिलाओं से मुलाकात की। पुलिसकर्मियों ने लोगों के घर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस दौरान पुलिस टीम ने नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे सुरक्षा का एहसास होता है और समाज के जरूरतमंद वर्गों में विश्वास बढ़ता है। थाना महुली पुलिस के अनुसार, कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य जनता के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित कर आत्मीयता व सहयोग को मजबूत करना है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड