शुरू न्यूज़
गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कड़ा कदम उठाते हुए 42 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों को उनके तैनाती स्थलों से हटाकर लाइन हाजिर किया गया है।
आदेश के अनुसार एसआई विजय प्रताप सिंह (चौकी टीपी नगर), एसआई गिरीश मिश्र (चौकी विश्वविद्यालय), एसआई शक्ति रंजन (थाना कैंट), एसआई अभिषेक कुशवाहा (थाना गुलरिहा), एसआई ओम प्रकाश (थाना हरपुर बुदहट), एसआई अमित सिंह (थाना कैंपियरगंज) और एसआई उपेन्द्र कुमार (थाना रामगढ़ताल) को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके साथ ही मुख्य आरक्षी राजेश सिंह (थाना गोरखनाथ) पर भी यह कार्रवाई हुई है। इसके अलावा कोतवाली, तिवारीपुर, गगहा, शाहपुर, हरपुर बुदहट, कैंपियरगंज, पीपीगंज, झंगहा, गीडा, सहजनवा, बेलघाट, खोराबार, चिलुआताल, रामगढ़ताल, बड़हलगंज, पिपराइच, उरुवा, गोरखनाथ, राजघाट, कैंट, गुलरिहा, गोला और चौरीचौरा सहित विभिन्न थानों में तैनात 34 आरक्षियों (सिपाहियों) को भी उनके-उनके थानों से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
एसएसपी द्वारा की गई इस कार्रवाई को विभागीय अनुशासन कड़ा करने और फील्ड स्तर पर कार्यप्रणाली में सुधार के रूप में देखा जा रहा है। इस कड़े कदम के जरिए स्पष्ट संदेश दिया गया है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड