₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

महुली पुलिस के प्रयास से परिजनों से सकुशल मिला भटका हुआ बालक अभिनंदन

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में महुली पुलिस व जनपद सोशल मीडिया सेल के समन्वित प्रयास से एक भटके हुए बालक को सकुशल उसके परिवार से मिलवाया गया है। एक बालक भटकते हुए थाना महुली पहुंच गया था, जिसे पुलिस टीम ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर पूछताछ की। बालक अपने परिजनों का मोबाइल नंबर या पूरा पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय और पुलिस टीम ने तत्काल सोशल मीडिया सेल संतकबीरनगर को सूचना दी। सोशल मीडिया सेल ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न माध्यमों से बालक की जानकारी प्रसारित की और जनपद बस्ती के सोशल मीडिया सेल से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सूचना साझा की। दोनों जनपदों के बीच प्रभावी समन्वय और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप बालक के परिजनों का पता लगाकर उनसे संपर्क स्थापित किया गया।

सूचना प्राप्त होते ही बालक के परिजन थाना महुली पहुंचे। आवश्यक सत्यापन और विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत बालक अभिनंदन को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने पुत्र को पाकर परिजन भावुक हो उठे और उन्होंने महुली पुलिस व सोशल मीडिया सेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता और मानवीय व्यवहार की प्रशंसा की। वहीं, संतकबीरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई बालक या व्यक्ति भटका हुआ या असहाय स्थिति में मिले तो तुरंत निकटतम थाने या पुलिस हेल्पलाइन को सूचित करें।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी