शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर की थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन का एग्रीमेंट करने के मामले में वांछित अभियुक्त को ढडवा नहर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शैलेन्द्र कुमार उर्फ सटू, पुत्र स्व0 रामदेव, निवासी उमिला (थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर) के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में की गई। मामले को लेकर 11 जून 2026 को वादी मुकदमा श्रीमती गुड्डी गुप्ता (पत्नी श्री शंकर दयाल गुप्ता), निवासी पिपरौली बाजार (थाना गीडा, जनपद गोरखपुर) ने कोतवाली खलीलाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि अभियुक्त ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन का एग्रीमेंट कर लिया और रकम वापस नहीं की, जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 338/336(3)/340(2)/319(2)/352/351(3) के तहत मुकदमा संख्या 507/2026 दर्ज किया था।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रभान्शु राय, हेड कांस्टेबल मो0 यूसूफ और कांस्टेबल राघवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड