शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जनपद के थाना मेहंदावल क्षेत्र अंतर्गत नगपुर गाँव में घर के सामने से बकरी ले जाने के विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। 23 जुलाई को वादी लालकेश्वर तिवारी और उनके भाई धर्मेन्द्र तिवारी पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया गया था, जिसमें दोनों को गंभीर और प्राणघातक चोटें आई थीं। पीड़ित लालकेश्वर तिवारी की तहरीर पर मेहंदावल थाने में बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) और 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए ठाठर पुल के पास से दो अभियुक्तों जाकिर हुसैन और मुबारक अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक डंडा और एक लोहे की राड भी बरामद की है। इसके साथ ही मामले में संलिप्त दो बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय और बाल अपचारियों को किशोर न्यायालय भेज दिया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड