शुरू न्यूज़
जालौन के चुर्खी रोड स्थित अलखियां मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति के तत्वावधान में वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर की बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों में अपनी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि वर्ष 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी, जिसके बाद देश-विदेश में इसका विस्तार हुआ। महिलाओं और बालिकाओं के लिए 25 अक्टूबर 1936 को राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति की स्थापना की गई। वर्ष 2025 में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विजयादशमी से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी निर्देश के तहत जालौन नगर के अलखियां मंदिर पर शाखा संचालन की जिम्मेदारी स्वयंसेविका राधिका दीदी को सौंपी गई है।
रविवार को आयोजित इस वन विहार कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रार्थना की गई, जिसे लेकर बालिकाओं एवं महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड