शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बाढ़ खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता विपिन सिंह के साथ मारपीट करने और उन पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है, जो दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में काला हेलमेट पहने एक युवक अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अधिशासी अभियंता पर थप्पड़ों की बरसात करता दिखाई दे रहा है।
इस मामले में पीड़ित अधिशासी अभियंता ने अपने ही कार्यालय के एक क्लर्क पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। वारदात की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड