शुरू न्यूज़
लखनऊ स्थित मान्यवर कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित होने वाली पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज की ‘गौ गर्जना अक्षौहिणी संकल्प सभा’ हेतु प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। आयोजकों द्वारा लगभग एक माह पूर्व प्रशासन के समक्ष अनुमति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था और निर्धारित शुल्क भी विधिवत जमा कर दिया गया था, किंतु कार्यक्रम की तिथि तक अनुमति प्रदान नहीं की गई। इस विराट आयोजन में लगभग 36,000 वाहनों के साथ 3 लाख से अधिक गौभक्तों के सम्मिलित होने का अनुमान था।
आयोजन को रोकने के प्रयासों के तहत अनेक स्थानीय आयोजकों को पुलिस द्वारा उनके घरों पर ही रोके जाने की सूचना मिली है। इसके उपरांत पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गौभक्तों को एकत्रित करें और दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे के मध्य उनके आधिकारिक फेसबुक पेज ‘1008.Guru’ पर प्रसारित होने वाले लाइव संबोधन को एलईडी स्क्रीन, टीवी अथवा मोबाइल के माध्यम से सुनें तथा गौसंरक्षण एवं संवर्धन पर मार्गदर्शन प्राप्त करें।
आयोजन से जुड़े संदेश में स्पष्ट किया गया है कि विचारों और जनभावनाओं के प्रवाह को किसी प्रशासनिक अवरोध या समुद्र के वेग को बांध बनाकर नहीं रोका जा सकता। अतः सभी गौभक्तों, सनातन धर्मावलंबियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे इस लाइव संबोधन से जुड़कर गौमाता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान के राष्ट्रव्यापी संकल्प में सहभागी बनें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड