शुरू न्यूज़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जालौन अब बीहड़ नहीं, बल्कि विकास और विरासत की पहचान बन गया है। इस अवसर पर उन्होंने जालौन को ₹1273.96 करोड़ की 374 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इन सौगातों में 216 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और 158 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
इन विकास कार्यों के तहत मेडिकल कॉलेज में 50 शैय्या वाले क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण, सड़कों और मार्गों का चौड़ीकरण, कालपी पेयजल योजना तथा ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। इन पहलों के जरिए क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार को नई रफ्तार दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड विकास की नई पहचान बना रहा है। इसके साथ ही अब जालौन में विकास, रोजगार और निवेश के नए रास्ते लगातार खुल रहे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड