कालपी के रामपुर गांव से प्रेमी जोड़ा फरार, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
कालपी। कोतवाली कालपी क्षेत्र के रामपुर गांव से एक प्रेमी जोड़े के फरार होने का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि युवती के घर से गायब होने के बाद परिजनों ने उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। मामले को लेकर परिजन कालपी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र देकर युवती की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।
परिजनों का कहना है कि युवती के लापता होने के बाद से वे काफी परेशान हैं और उन्हें उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। वहीं, वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा युवती और युवक की तलाश के साथ-साथ वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक दोनों को बरामद कर मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड