शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद स्थित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9वीं से 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए महिला सुरक्षा और पेपर लीक जैसे गंभीर व संवेदनशील मुद्दों को अपने कोलाज के माध्यम से उकेरा और समाज में जागरूकता का संदेश दिया।
प्रतिस्पर्धा में विद्यालय के चारों हाउसों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जिसमें इंचार्ज अष्टभुजा त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्रीन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इंचार्ज अशोक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में येलो हाउस द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि स्मृता त्रिपाठी के नेतृत्व वाले ब्लू हाउस और प्रीति राय के रेड हाउस के विद्यार्थियों ने भी अपनी कला से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने सभी कोलाज का अवलोकन कर छात्रों से विषयों पर चर्चा की, वहीं प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रतिभागी हाउसों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की रचनात्मक और जागरूकता आधारित प्रतियोगिताओं का निरंतर आयोजन करता रहता है। कार्यक्रम के अंत में निदेशिका सविता चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड