शुरू न्यूज़
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘माय भारत’ प्लेटफॉर्म द्वारा आयोजित ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम–2026’ के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवा प्रतिभागियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रेरणादायी संवाद किया। इस अवसर पर देशभर के लगभग 250 स्थानों पर इस वर्चुअल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
माय भारत पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता में देशभर के 3 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 400 से अधिक युवाओं को विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम–2026 के लिए चुना गया। इन चयनित युवाओं ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर स्थानीय समुदायों के साथ समय बिताया। प्रवास के दौरान प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान, स्वच्छता अभियान, सरकारी योजनाओं के प्रति जनजागरूकता, वृक्षारोपण और स्थानीय कारीगरों से संवाद जैसी गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया। संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमावर्ती गांवों को “देश के प्रथम गांव” बताते हुए युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री को बताया कि दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों में भी यूपीआई और आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
संत कबीर नगर जनपद के एनआईसी सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। जनपद के प्रतिभागी देव प्रकाश, जिन्होंने सीमावर्ती गांवों का दौरा किया था, पुणे से वर्चुअल माध्यम द्वारा प्रधानमंत्री जी के इस संवाद में शामिल हुए। संत कबीर नगर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंद्रेश कुमार सिंह ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गौरी पांडेय, राधा शुक्ला, अजय कुमार, रविशंकर, राज प्रसून, विनोद सोनी सहित 22 युवा स्वयंसेवक, जिला युवा अधिकारी, असिस्टेंट प्रोग्राम असिस्टेंट (APA) और तकनीकी सहयोग के लिए एनआईसी के एडीआईओ बृजेंद्र यादव व एनएफई विपिन जायसवाल मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड