₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

संतकबीरनगर में रोटरी क्लब का 18वां पद ग्रहण समारोह संपन्न, नए अध्यक्ष ने ली शपथ

Ashwini Kumar Pandey

संतकबीरनगर के होटल सोनी इंटरनेशनल में रोटरी क्लब संत कबीर नगर का 18वां पद ग्रहण समारोह 25 जुलाई को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों के रूप में अध्यक्ष रो० प्रीतपाल सिंह और मंत्री दिग्विजय नाथ पांडे ने पदभार संभाला। असिस्टेंट गवर्नर लक्ष्मीकांत पांडे ने नए पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जबकि निवर्तमान अध्यक्ष रो० महेश कुमार रुंगटा ने प्रीतपाल सिंह को कालर पहनाकर अध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा। कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी चार्टर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

समारोह में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह ने रोटरी क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण, बुजुर्गों की सेवा, रक्तदान शिविर और मेडिकल कैंप जैसे सामाजिक कार्यों की सराहना की और सहयोग का भरोसा दिया। विशिष्ट अतिथि खलीलाबाद सदर एसडीएम हृदय राम त्रिपाठी ने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए वृक्षारोपण और प्लास्टिक उपयोग पूरी तरह बंद करने पर जोर दिया। असिस्टेंट गवर्नर लक्ष्मीकांत पांडे ने रोटरी के सेवा भाव को रेखांकित करते हुए अपनी क्षमता अनुसार गरीबों और गरीब लड़कियों की शादी में मदद करने तथा रोटरी फाउंडेशन में अधिक से अधिक दान देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों रो० दीपक गुप्ता, रो० संजय प्रकाश गर्ग, रो० डॉ हिमांशु शुक्ला, रो० अमृत पाल सिंह और रो० सैयद अब्दुल हासिम को पिन पहनाकर संगठन में शामिल किया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रो० डॉ आलोक कुमार सिन्हा, रो० डॉ विवेक खन्ना, रो० डॉ अशोक कुमार चौधरी, रो० डॉ एन एन श्रीवास्तव और रो० डॉ हिमांशु शुक्ला को उत्तरीय एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रो० पी.एच.एफ. रामकुमार सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दिग्विजय नाथ पांडे ने किया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी