शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के थाना महुली में 25 जुलाई 2026 को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घटनास्थल पर जाकर सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सख्त हिदायत दी कि पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से किया जाए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसके बाद उन्होंने थाने की शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए पूर्व में निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड