शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के वार्ड संख्या-4 सरैया में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय पहल से तीन प्रमुख स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें स्थापित कर दी गई हैं। वार्ड के सभासद दिलीप निराला ने क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संतोष सिंह को पत्र लिखकर स्ट्रीट लाइट की माँग की थी। एमएलसी संतोष सिंह द्वारा त्वरित स्वीकृति दिए जाने के बाद रविवार को सरैया स्थित समय माता मंदिर, वन देवी मंदिर परिसर उसका तथा तितौवा एवीएम स्कूल के पास स्ट्रीट लाइटें लगा दी गईं, जिससे रात्रि के समय श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
क्षेत्र में तीन अन्य स्थानों के लिए भी जल्द स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध कराई जाएँगी, जिससे पूरे वार्ड में बेहतर रोशनी सुनिश्चित हो सके। सभासद दिलीप निराला ने इस कार्य के लिए एमएलसी संतोष सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जनता के विश्वास पर खरा उतरने और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर तत्पर रहेंगे। स्ट्रीट लाइट स्थापना के दौरान सभासद के प्रतिनिधि विजय निराला सुबह से बिजली मिस्त्री के साथ मौके पर रहकर कार्य संपन्न कराया। स्ट्रीट लाइटें लगने से वार्डवासियों में खुशी का माहौल है और उन्होंने इस कदम की सराहना की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड