शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर जिला अंतर्गत नगर पंचायत मगहर में कल्पित हॉस्पिटल के सौजन्य से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन अनवरी बेगम और डॉ. सोनी सिंह ने फीता काटकर किया। चेयरमैन अनवरी बेगम की पहल पर आयोजित इस शिविर में नगर पंचायत क्षेत्र और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्व डिप्टी चेयरमैन व सभासद अवधेश सिंह का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।
शिविर के दौरान बीपी, शुगर, नेत्र, महिला एवं बाल रोग सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। आधुनिक जांच सुविधाओं के जरिए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में पंजीकृत मरीजों को अस्पताल में दवा से लेकर सर्जरी तक 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की गई। आयोजन के तहत लगे रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान करते हुए मानवता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मौजूद चेयरमैन पति नूरुज्जमा अंसारी ने शिविर की सराहना करते हुए इसे जनहित की महत्वपूर्ण पहल करार दिया। इस मौके पर चेयरमैन अनवरी बेगम ने कहा, “स्वस्थ नागरिक ही मजबूत समाज की पहचान हैं।” स्थानीय नगरवासियों ने चेयरमैन अनवरी बेगम, पूर्व डिप्टी चेयरमैन व सभासद अवधेश सिंह तथा कल्पित हॉस्पिटल की इस जनहितकारी पहल की जमकर प्रशंसा की। आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में यह शिविर एक प्रेरणादायक प्रयास साबित हुआ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड