शुरू न्यूज़
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत प्लेटफॉर्म द्वारा आयोजित ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम–2026’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के युवा प्रतिभागियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस अवसर पर देशभर के लगभग 250 स्थानों से कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया गया। संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने सीमावर्ती गांवों को “देश के प्रथम गांव” बताते हुए युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम के लिए माय भारत पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन किया गया था, जिसमें 3 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 400 से अधिक युवाओं ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर स्थानीय समुदायों के साथ रहकर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता जैसी गतिविधियों में भाग लिया। संवाद के दौरान प्रतिभागियों ने बताया कि दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों में भी यूपीआई और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
जनपद संत कबीर नगर के एनआईसी सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। जनपद के प्रतिभागी देव प्रकाश पुणे से वर्चुअल माध्यम से जुड़े, जबकि स्थानीय कार्यक्रम में गौरी पांडेय, राधा शुक्ला, अजय कुमार, रविशंकर, राज प्रसून और विनोद सोनी सहित 22 युवा स्वयंसेवक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि चंद्रेश कुमार सिंह ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला युवा अधिकारी, असिस्टेंट प्रोग्राम असिस्टेंट (APA) तथा एनआईसी के एडीआईओ बृजेंद्र यादव और एनएफई विपिन जायसवाल भी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड