शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर जिले में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर अमर बलिदानियों की पावन स्मृति में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 1999 के ‘ऑपरेशन विजय’ के दौरान कारगिल की बर्फीली चोटियों पर तिरंगा फहराने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को समर्पित था। समारोह का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार के आगमन, माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात् उपस्थित अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध के 527 अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संयोजन, संचालन और स्वागत संबोधन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्रा द्वारा किया गया। समारोह में जिले के वीर चक्र विजेता सिपाही सत्यवान सिंह के भाई विजय बहादुर सिंह, सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित सेवारत हवलदार योगेन्द्र कुमार, द्वितीय विश्व युद्ध की विधवाएं, अमर शहीदों की वीर नारियां और लगभग 50 पूर्व सैनिक व उनके आश्रित विशेष रूप से शामिल हुए। मुख्य अतिथि द्वारा सेवारत पदक विजेता हवलदार योगेन्द्र कुमार को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही वीर नारियों और जिले के वरिष्ठतम पूर्व सैनिकों का भी नागरिक सम्मान किया गया।
संबोधन के दौरान कर्नल राम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि युद्ध केवल सीमा पर सैनिक नहीं लड़ते, बल्कि पूरा देश एक साथ लड़ता है। मुख्य अतिथि चंद्रेश कुमार ने अपने भावपूर्ण भाषण में कहा कि मातृभूमि के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का ऋण यह राष्ट्र कभी नहीं चुका सकता। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से विश्वास दिलाया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार या किसी भी प्रशासनिक कार्य में प्रशासन पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम का समापन ‘जय हिंद, जय भारत’ के गगनभेदी उद्घोष और जलपान के साथ हुआ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड