शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के होटल सोनी इंटरनेशनल में रोटरी क्लब संतकबीरनगर का 18वाँ पदग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह और मंत्री डॉ. दिग्विजय नाथ पाण्डेय ने अपने-अपने पदों का कार्यभार संभाला। कार्यक्रम में रोटरी के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। निवर्तमान अध्यक्ष महेश कुमार रुंगटा ने प्रीतपाल सिंह को अध्यक्ष पद का कॉलर पहनाकर कार्यभार सौंपा, जबकि विजय कुमार राय ने डॉ. दिग्विजय नाथ पाण्डेय को मंत्री पद का दायित्व ग्रहण कराया।
समारोह में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सदर उप जिलाधिकारी हृदय राम त्रिपाठी रहे। अपने संबोधन में अपर पुलिस अधीक्षक ने रोटरी क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वृद्धजनों की सेवा, रक्तदान और चिकित्सा शिविरों के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। एसडीएम हृदय राम त्रिपाठी ने वृक्षारोपण बढ़ाने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। असिस्टेंट गवर्नर लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने संत कबीर की उक्ति का उल्लेख करते हुए जरूरतमंदों की सहायता करने और रोटरी फाउंडेशन में योगदान देने की बात कही।
समारोह के दौरान नए सदस्यों दीपक गुप्ता, संजय प्रकाश गर्ग, डॉ. हिमांशु शुक्ला, अमृतपाल सिंह एवं सैयद अब्दुल हासिम को पिन पहनाकर रोटरी क्लब में स्वागत किया गया। वहीं स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉ. आलोक कुमार सिन्हा, डॉ. विवेक खन्ना, डॉ. अशोक कुमार चौधरी, डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव एवं डॉ. हिमांशु शुक्ला को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पी.एच.एफ. रामकुमार सिंह ने किया तथा आभार व्यक्त मंत्री डॉ. दिग्विजय नाथ पाण्डेय ने किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड