शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश शासन की राज्यमंत्री एवं जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, खलीलाबाद विधायक अंकुरराज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सत्य प्रकाश तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को गांवों में जाकर योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करने और लाभार्थियों से सीधे फीडबैक प्राप्त करने को कहा। मंत्री ने पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने, ओवरलोड या खराब ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति देने तथा आगामी श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत ढीले तारों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, बाढ़ से बचाव हेतु तटबंधों की सुरक्षा, परिषदीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण, गौ-आश्रय स्थलों में भूसा-पानी व इलाज की व्यवस्था, कृषि विभाग द्वारा खाद व बीज की समय से उपलब्धता और सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंत्री जी ने पुलिस अधीक्षक से महिला हेल्पलाइन, 112 सचल दल, गैंगस्टर एक्ट, एससी-एसटी सुरक्षा और पशु तस्करी रोकने से संबंधित बिंदुओं की अद्यतन स्थिति जानी। उन्होंने अपराधियों और माफियाओं पर अविलंब सख्त कार्रवाई करने, थानों में अवैध वसूली रोकने, साइबर अपराधों पर नियंत्रण लगाने, सोशल मीडिया पर फेक खबरों की निगरानी और अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मंत्री जी के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड