शुरू न्यूज़
आचार्य सीताराम पाण्डेय के अनुसार 27 जुलाई 2026, सोमवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 04:07 बजे तक रहेगी। दिन का सूर्योदय प्रातः 05:19 बजे और सूर्यास्त सायं 06:41 बजे होगा। इस दिन मूल नक्षत्र दोपहर 11:35 बजे तक और वैधृति योग रात्रि 02:26 बजे तक रहेगा। प्रथम करण तैतिल दोपहर 04:07 बजे तक तथा द्वितीय करण गर रात्रि 04:41 बजे तक रहेगा। आज का राहुकाल सुबह 07:30 बजे से 09:00 बजे तक रहेगा, जबकि अगले दिन पूर्णिमा का व्रत है।
राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातकों को धर्म-कर्म में भाग लेने का अवसर मिलेगा, हालांकि व्यावसायिक कार्यों में ढील से लाभ प्रभावित हो सकता है। वृष राशि वालों को अतिरिक्त कार्य सौंपे जाएंगे और वे संध्या के समय एकांत पसंद करेंगे। मिथुन राशि के जातकों का लक्ष्य घर के सुख-साधनों की वृद्धि रहेगा और कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। कर्क राशि वालों को अपने व्यवहार और बातचीत पर संयम रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि बेतुकी बहस से छवि प्रभावित हो सकती है। सिंह राशि के जातकों के लिए दिन उठापटक वाला रहेगा और खर्च आय से अधिक रहने के कारण आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। कन्या राशि वालों का उद्दंड व्यवहार घर की शांति भंग कर सकता है और विवेक से काम न लेने पर लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं।
तुला राशि के जातकों को धन से जुड़ी समस्याओं और आलस के कारण छोटे-मोटे लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि वालों की दिनचर्या थोड़ी सुस्त रहेगी, लेकिन धार्मिक यात्रा और मान-सम्मान के अवसर मिलेंगे। धनु राशि के जातकों का मन अनर्गल विषयों में भटक सकता है और दोपहर में किसी से गरमा-गरमी की आशंका है। मकर राशि वालों के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी और शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। कुंभ राशि के जातकों को स्वार्थपूर्ण व्यवहार से बचना होगा और आवश्यक कार्य संध्या से पहले पूर्ण करने होंगे। मीन राशि वालों को अचानक काम आने से अपनी पूर्व नियोजित योजनाओं में फेरबदल करना पड़ेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड