शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के नाथ नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मियों के लिए मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में जिले भर से आए 108 एम्बुलेंस के ईएमटी और पायलटों ने हिस्सा लिया। यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अनवरत चलेगा, जिसमें बस्ती मंडल के समस्त एंबुलेंस चालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने कर्मियों को आपातकालीन सेवाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सेफ्टी रूल्स, मरीज को ऑक्सीजन देने की सही प्रक्रिया, अधिक ब्लीडिंग होने पर बचाव के उपाय और दुर्घटना के समय मरीज का इतिहास लेने की जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद ऑडिटर अमित यादव, एमएलसी ट्रेनर आलोक त्रिपाठी और प्रोग्राम मैनेजर पीएम नीरज उपाध्याय ने प्रशिक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इससे आपातकाल में मरीजों को समय पर बेहतर सुविधा मिलेगी और जान बचाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड