शुरू न्यूज़
गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित नौका विहार में रविवार रात करीब 9:30 बजे दो मोटर बोटों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। एक बोट प्लेटफॉर्म से झील की ओर जा रही थी और दूसरी सवारी लेकर लौट रही थी, तभी दोनों में भिड़ंत हो गई और एक बोट बेकाबू होकर पलट गई। बोट पलटते ही सवार लोग पानी में गिर गए और अफरा-तफरी मच गई। नौका विहार चौकी पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की पहचान कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र स्थित पीपरा गांव निवासी लखमुद्दीन (21) के रूप में हुई है, जो अपने दोस्त और परिवार के साथ घूमने आया था। हादसे में घायल 8 लोगों में से 5 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 3 का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घायलों में कयामुद्दीन अंसारी और एक बच्चा हमजा शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष समेत प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर थाना रामगढ़ताल में मुकदमा दर्ज कर एक अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने दोनों बोट चालकों को पकड़कर उनका मेडिकल परीक्षण कराया है और प्लेटफॉर्म संचालकों पर एफआईआर दर्ज करने के साथ उनके लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं। हादसे के बाद प्रशासन ने सूर्यास्त के बाद नाव संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है और रामगढ़ताल में नावों के संचालन के लिए जियो-फेंसिंग लागू की जाएगी। पूरे मामले की जांच के लिए GDA के ओएसडी प्रखर उत्तम की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड