AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बोला हमला,शिक्षा के निजीकरण,पेपर लीक,बेरोजगारी और छात्र अधिकारों के उठाए मुद्दे
गोरखपुर में छात्र राजनीति को लेकर हलचल तेज हो गई है।
AISA यानी ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा गोरखपुर पहुंचीं।
छात्र नेताओं ने उनका स्वागत किया और छात्र सभा में नेहा बोरा ने शिक्षा,रोजगार और छात्र अधिकारों के मुद्दे पर सरकार को घेरा।पेपर लीक से लेकर शिक्षा के निजीकरण तक नेहा बोरा ने कई सवाल उठाए।AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के गोरखपुर पहुंचने पर छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।इसके बाद आयोजित छात्र सभा में उन्होंने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।नेहा बोरा ने कहा कि शिक्षा का निजीकरण,पेपर लीक,बेरोजगारी और छात्र अधिकार ऐसे मुद्दे हैं,जिन पर सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।उन्होंने छात्र आंदोलनों को लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।उन्होंने कहा शिक्षा,रोजगार और छात्र अधिकारों के मुद्दे पर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।नेहा बोरा ने अपने संबोधन में जंतर-मंतर से लेकर झारखंड तक हुए छात्र आंदोलनों का जिक्र किया।उन्होंने इन्हें लोकतांत्रिक अधिकारों को बचाने की लड़ाई बताया।गोरखपुर में हुए इस कार्यक्रम में छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।गोरखपुर में नेहा बोरा का यह दौरा छात्र राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।शिक्षा, रोजगार,पेपर लीक और छात्र अधिकारों जैसे मुद्दों को लेकर AISA ने अपनी आवाज बुलंद की है।
अब देखना होगा कि छात्र संगठनों के इन सवालों पर सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हम डरने वाले नहीं डराने वाले हैं।लोगों ने कहा था एनडीए सरकार में इस्तीफा नहीं होता है।लेकिन दिल्ली के जंतर मंतर पर हमने प्रदर्शन किया।और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड