सड़क बनी तालाब: बरईपार में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रोड नहीं तो वोट नहीं’ का दिया अल्टीमेटम
घघसरा/पाली विकास खंड के ग्राम पंचायत बरईपार में जर्जर सड़क और भयंकर जलभराव से आक्रोशित ग्रामीणों का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया। बदहाली से तंग आकर ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी।तालाब में तब्दील हुई जीवनदायिनी सड़क
ग्रामीणों ने बताया कि बखिरा-सहजनवां मुख्य मार्ग से बीआरसी पाली को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सर्विस रोड पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।सड़क पर 4 से 5 फीट गहरे जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं।मामूली बारिश में भी यह मार्ग किसी गहरे तालाब का रूप ले लेता है।इस बदहाली के कारण स्कूली बच्चों,बुजुर्गों और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।आए दिन बाइक सवार इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कुछ समय पहले सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की सांठगांठ से इसमें मानक के विपरीत घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ।स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ खोखले आश्वासन ही हाथ लगे।ग्रामीणों ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क और नाली का पक्का निर्माण शुरू नहीं हुआ,तो आगामी चुनाव में पूरे गांव के लोग मतदान का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।साथ ही गांव की सीमा पर नेताओं के प्रवेश पर भी रोक लगा दी जाएगी।ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री की निष्पक्ष जांच कराने और जल्द से जल्द नई सड़क बनाने की मांग की है।प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से कृष्ण मोहन अग्रहरि,अयोध्या गुप्ता,सतीश गुप्ता,संदीप, आकाश,शिवम, झुल्ली चौरसिया, नगीना,राम अवतार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड