पारिवारिक विवाद में पिता ने धारदार हथियार से बेटे पर किया हमला,हालत गंभीर,आरोपी पिता हिरासत में।
गोरखपुर जिले के थाना गीडा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहाँ पारिवारिक विवाद के दौरान एक पिता ने अपने ही बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची गीडा थाना पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।मामला गीडा थाना क्षेत्र के दवहिया टोल का है। आज सुबह करीब 07:30 बजे डायल 112 के माध्यम से स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि दवहिया टोल निवासी एक व्यक्ति का अपने ही परिवार में विवाद हो गया।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने आपा खो दिया और अपने ही पुत्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।इस हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना गीडा पुलिस बिना किसी देरी के तत्काल मौके पर पहुँची।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी (BRD) मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।घटना के संबंध में घायल व्यक्ति के भाई द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना गीडा में संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला (अभियोग) पंजीकृत किया जा रहा है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को पुलिस हिरासत में ले लिया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।सीओ गीडा ने बताया कि सुबह लगभग 07:30 बजे डायल 112 के जरिए थाना गीडा को सूचना मिली थी कि दवहिया टोल निवासी एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में अपने पुत्र पर धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया है।पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घायल को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा, जहाँ से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल के भाई की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड