सेवा संकल्प अभियान’:17 सितंबर से 17 अक्टूबर यानी एक महीने का तक गोरखपुर चलेगा महाअभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल राजनीतिक उत्सव मनाना नहीं,बल्कि जनसेवा, स्वच्छता और सामाजिक कल्याण के जरिए प्रशासनिक योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल औपचारिक या सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें आम जनता की भागीदारी जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाए।कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि अभियान के तहत एक महीने तक विभिन्न प्रशासनिक विभाग मिलकर ज़मीनी स्तर पर काम करेंगे,स्वास्थ विभाग व्यापक रक्तदान शिविरों और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन कराएगा।शिक्षा विभाग स्कूल-कॉलेजों में ‘विकसित भारत’ विषय पर चित्रकला,भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को जोड़ेगा,ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान,श्रमदान और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा।समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को सीधे जोड़ा जाएगा।जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य योजना पूरा करने के आदेश जारी कर दिए हैं।अब देखना यह होगा कि प्रशासन की यह मुस्तैदी और राजनीतिक प्रतिबद्धता मिलकर इस एक महीने के अभियान को कितना प्रभावी जन-आंदोलन बनाती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड