जीआरपी गोरखपुर की बड़ी सफलता, 1.30 करोड़ के 510 खोए मोबाइल बरामद
गोरखपुर। यात्रियों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में जीआरपी गोरखपुर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 510 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान और आवश्यक सत्यापन के बाद उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने जीआरपी की कार्रवाई की सराहना की।
जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और तकनीकी माध्यमों की मदद से मोबाइलों की तलाश की गई। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से 510 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
जीआरपी की इस कार्रवाई से न सिर्फ यात्रियों को उनके कीमती मोबाइल वापस मिले, बल्कि रेलवे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता भी सामने आई है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड