नौसड़ चौराहे पर डंपर ने कार को मारी टक्कर, घसीटने का प्रयास; पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चालक को लिया हिरासत में
गीडा थाना क्षेत्रान्तर्गत नौसड़ चौराहे के पास 10 सितंबर की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।यहाँ एक अनियंत्रित डंपर ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद भी डंपर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और कार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले जाने लगा।घटना स्थल पर मौजूद पुलिस बल ने मुस्तैदी और तत्परता दिखाते हुए तत्काल डंपर को रुकवाया और कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को मौके से हिरासत में ले लिया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी गीडा ने क्या कुछ बताया आइए सुनते है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड