संध्या विहार कॉलोनी में सीसी नाले का लोकार्पण, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
गोरखपुर। वार्ड नंबर 2 बाबा राघवदास नगर की संध्या विहार कॉलोनी में सोमवार को सीसी नाले का लोकार्पण किया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद महेश पासवान और पार्षद बाला देवी मौजूद रहीं। विकास कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कॉलोनी में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान कई स्थानों पर पानी जमा हो जाता था। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सीसी नाले के निर्माण से बारिश के पानी की निकासी सुचारु होने और जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि नाले का निर्माण उनकी पुरानी समस्या को दूर करने में मदद करेगा। उनका कहना है कि क्षेत्र में सड़क, नाली और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास बेहद जरूरी है।
इस मौके पर पूर्व पार्षद महेश पासवान ने कहा कि वार्ड के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली और जल निकासी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड