शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले स्थित फलावदा पैंठ बाजार में कल व्यापारियों के साथ थानेदार की “भाषा शैली” को लेकर मामला काफी बिगड़ गया। थानेदार के इस व्यवहार से नाराज होकर व्यापारी सीधे थाने पहुंच गए और वहां धरना शुरू कर दिया। इसके बावजूद थानेदार मैडम की भाषा शैली में कोई बदलाव नहीं आया। वह अपने बेटे की कसम खाकर उल्टा व्यापारियों पर ही गुंडागर्दी के आरोप लगाती रहीं। जब “तू-तड़ाक” से बात नहीं बनी, तो उन्होंने विक्टिम कार्ड खेलते हुए कहा, “जा तू हमें फांसी चढ़वा दे!”
पूनम जादौन मेरठ जिले में इकलौती महिला थानेदार हैं और इससे पहले वह मवाना में तैनात थीं। मैडम की हमेशा से यही आदत रही है कि वह सामने वाले व्यक्ति से बात करते हुए लगातार “तू-तेरा” जैसे शब्दों का ही प्रयोग करती हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड