शुरू न्यूज़
वाराणसी के व्यस्त सिगरा-कैंट मुख्य मार्ग पर अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया और बीचों-बीच गहरा गड्ढा बन गया। घटना की सूचना मिलते ही जलकल विभाग और नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां कर्मचारी गड्ढे की जांच और मरम्मत के काम में जुट गए हैं।
दुर्घटना से बचाव के लिए धंसे हुए हिस्से के चारों ओर पीले रंग की बैरिकेडिंग कर दी गई है, जिस पर ‘सावधान, कार्य प्रगति पर है असुविधा के लिए खेद है’ लिखा हुआ है। सड़क धंसने के कारण इस मार्ग पर यातायात धीमा हो गया है और ऑटो, बाइक व कारें गड्ढे के बगल से धीरे-धीरे निकल रही हैं। मौके पर मौजूद पुलिस वाहनों को नियंत्रित कर रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और विभाग का कहना है कि जल्द ही सड़क की मरम्मत कर आवागमन सामान्य कर दिया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड