शुरू न्यूज़
बस्ती के ब्लॉक रोड स्थित एक स्थानीय होटल में रविवार को उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से हरि सिंह बबलू को पूर्वांचल का प्रदेश उपाध्यक्ष तथा इंद्रपाल सिंह सैंकी को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक में संगठन के विस्तार, समाज कल्याण, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष हरविंदर सिंह लाड ने कहा कि कमेटी केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। इसी क्रम में प्रदेश महासचिव धर्मवीर सिंह बग्गा ने घोषणा की कि प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कमेटी द्वारा निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी की पढ़ाई न प्रभावित हो। साथ ही, कमेटी जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में भी हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह ने उत्तर प्रदेश में सिख समाज का एक व्यापक डेटा तैयार करने पर बल दिया ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर सुरेंद्र पाल सिंह बक्शी, मनजीत सिंह तलवार, जसवीन कौर, जगनैन सिंह, सचिव सरदार स्वर्ण सिंह तथा परमजीत कौर राणा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम का संचालन साहेब सिंह ने किया। अंत में, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने और समाज सेवा, शिक्षा व युवा सशक्तिकरण को नई दिशा देने का संकल्प लिया। बैठक में कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश अरोरा, परमजीत सिंह, विनोद सचदेवा, पवन मल्होत्रा, हर्ष कलरा और बड़ी संख्या में सिख समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड