शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में प्रस्तावित और स्वीकृत विकास कार्यों को रफ्तार देने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने विभिन्न वार्डों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर क्षेत्र का दौरा किया और विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य शासन को भेजी जाने वाली विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के लिए आवश्यक जानकारियां और तकनीकी आंकड़े जुटाना था।
अध्यक्ष ने डिघा, बरदहिया, टीचर कॉलोनी, अचकपूर्वा, छोटी पटखौली, बड़ी पटखौली, बड़गो, मैलानी और खतौली मोहद्दीपुर समेत कई वार्डों का सघन दौरा किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण, नाली निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, इंटरलॉकिंग और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि नगर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
अध्यक्ष जगत जायसवाल ने संबंधित कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान मिले तकनीकी विवरणों को संकलित कर जल्द से जल्द शासन को डीपीआर भेजी जाए, ताकि स्वीकृत कार्यों को धरातल पर उतारा जा सके। इस अवसर पर निर्माण बाबू गोरख प्रसाद यादव, नगर पालिका के कर्मचारी, वार्डों के सभासद और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष की इस विकासपरक पहल का स्वागत करते हुए इसकी सराहना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड