शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाए जाने और उन्हें प्रशासक नियुक्त किए जाने के बाद संतकबीरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सोमवार को सूर्या कैंपस में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा जगत, सामाजिक क्षेत्र और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शिरकत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान सूर्या ग्रुप के प्रबंध निदेशक और बलिराम यादव के राजनीतिक गुरु डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपने पुत्र अखंड प्रताप चतुर्वेदी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष को फूलमाला पहनाई और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने इसे जनपद के लिए गौरव की बात बताते हुए उम्मीद जताई कि बलिराम यादव अपने अनुभव से जिले के विकास को नई दिशा देंगे। इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने भी इस निर्णय को जनहित में बताते हुए कहा कि इससे अधूरे पड़े विकास कार्यों को गति मिलेगी।
अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासक के रूप में मिले इस नए दायित्व को वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने का संकल्प दोहराया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड