शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के नाथनगर क्षेत्र स्थित मुखलिसपुर पंचायत भवन में रविवार को कल्पित हॉस्पिटल, खलीलाबाद के तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इस शिविर का शुभारंभ वृक्षारोपण के साथ हुआ। इस अवसर पर नाथनगर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) हेमंत कुमार यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार अग्रहरी और कल्पित हॉस्पिटल की निदेशक सोनी सिंह सहित अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चले इस शिविर में महिला एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, मेडिसिन तथा नेत्र रोग विशेषज्ञों ने सैकड़ों मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें जरूरी चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर में रक्तचाप और रक्त शर्करा (शुगर) सहित कई सामान्य जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा शिविर में पंजीकरण कराने वाले मरीजों को ओपीडी शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट और विभिन्न पैथोलॉजी जांचों पर 40 प्रतिशत तक की विशेष रियायत देने की घोषणा की गई। साथ ही, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष एएनसी (एंटीनेटल केयर) पैकेज दिया गया और तीन महीने की औसत शुगर जांच (एचबीए1सी) भी मुफ्त में की गई।
कल्पित हॉस्पिटल की निदेशक सोनी सिंह ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का पूरा लाभ उठाएं और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड