रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

साइबर ठगी का शिकार बुलेट जीतने का झांसा, दुधारा पुलिस ने वापस कराए ₹26,205

खबरें 24

लकी ड्रॉ में बुलेट जीतने का झांसा देकर ठगी, दुधारा पुलिस की साइबर सेल ने वापस कराए ₹26,205
संतकबीरनगर, 02 सितंबर 2026। साइबर फ्रॉड के शिकार एक पीड़ित को थाना दुधारा की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस टीम ने ठगी की गई ₹26,205 की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुधारा की साइबर सेल टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, ग्राम दुधारा निवासी गोपीचंद पुत्र रामतीरथ ने 31 अगस्त 2026 को साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उन्हें लकी ड्रॉ में रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल जीतने का झांसा दिया। इसके बाद छल-कपट कर उनसे ₹26,205 की धनराशि एक अज्ञात बैंक खाते में ट्रांसफर करा ली।
कुछ समय बाद गोपीचंद को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर फ्रॉड शिकायत संख्या 33108260227227 दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही थाना दुधारा की साइबर हेल्प डेस्क टीम सक्रिय हो गई। संबंधित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर लगातार पैरवी की गई। पुलिस के त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रथम चरण में ही ठगी की गई पूरी ₹26,205 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
पीड़ित ने धनराशि वापस मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस एवं थाना दुधारा की साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
साइबर सेल टीम में शामिल रहे—
– थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा
– उपनिरीक्षक अनिल मिश्रा (प्रभारी साइबर सेल)
– कांस्टेबल अनुज कुमार
– कांस्टेबल ऋषिकेश यादव
– रिक्रूट कांस्टेबल हर्ष सिंह
– महिला रिक्रूट कांस्टेबल एकता सिंह
पुलिस की जनहित में अपील
संतकबीरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी ऑफर या परिचित बनकर धनराशि मांगने वाले व्यक्ति के झांसे में न आएं। बिना सत्यापन के किसी भी प्रकार का वित्तीय लेन-देन न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें अथवा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित रखने और वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी