12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी
तीनों तहसीलों, ब्लॉकों और थानों समेत सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को करेगा जागरूक
संत कबीर नगर।
आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। बुधवार को जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रचार वाहन जिले के तीनों तहसील क्षेत्रों, सभी विकासखंडों, थानों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन और उसके लाभों की जानकारी देगा। इसके माध्यम से आमजन को लंबित मामलों के सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण के लिए लोक अदालत में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिला जज रणधीर सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारी स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर अपने लंबित मामलों का समाधान आपसी सुलह और समझौते के आधार पर करा सकते हैं। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की।
जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को लोक अदालत से संबंधित जानकारी वाले पंपलेट भी वितरित किए जाएंगे। इसके लिए प्रचार वाहन के साथ प्राविधिक स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को लोक अदालत की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में जानकारी देंगे।
इस अवसर पर जनपद न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी तथा पराविधिक स्वयंसेवक मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड