ऑपरेशन मुस्कान के तहत खलीलाबाद पुलिस की बड़ी सफलता
घर से नाराज होकर दूसरे राज्य गई नाबालिग बालिका व उसकी बुआ सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा
संतकबीरनगर, 2 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए घर से लापता नाबालिग बालिका और उसकी बुआ को दूसरे राज्य से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता ने कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री एवं उसकी बुआ 21 अगस्त को घर से निकली थीं और वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने मु0अ0सं0 782/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की।
क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर दोनों की लोकेशन दूसरे राज्य में चिन्हित की। आवश्यक कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि दोनों घर से नाराज होकर दूसरे राज्य चली गई थीं। विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बरामदगी टीम उपनिरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय (चौकी प्रभारी तामेश्वरनाथ) आरक्षी मनीष प्रभात महिला आरक्षी नीतू
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड