सैनिक ढाबा एवं रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी
फ्रीजर से आ रही थी दुर्गंध, पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा गया; सुधार नोटिस जारी
संतकबीरनगर।
जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत खलीलाबाद तहसील क्षेत्र स्थित सैनिक ढाबा एवं रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के किचेन में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। किचेन में अत्यधिक गंदगी पाए जाने के साथ ही फ्रीजर से दुर्गंध आने की भी शिकायत सामने आई। खाद्य विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान संचालक को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए सुधार नोटिस जारी किया।
विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में नोटिस का अनुपालन नहीं किए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान टीम ने पनीर का एक नमूना भी संग्रहित किया, जिसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड