गुलरिहा में मारपीट और बलवा पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार।
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में मारपीट और बलवा के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर वादी और उसकी बहन के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने का आरोप है। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा जे.पी. पाल के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान अली पुत्र हिदायत अली, निवासी बिछिया टाड़ीखाना, थाना शाहपुर; अभिषेक चौधरी पुत्र दिनेश चौधरी, निवासी बनगाई, थाना गुलरिहा; अनूज कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार, निवासी 26वीं बटालियन पीएसी बिछिया, थाना शाहपुर तथा इरफान राणा पुत्र शौकत अली, निवासी 26वीं बटालियन पीएसी बिछिया, थाना शाहपुर, गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को आरोपियों ने वादी और उसकी बहन के साथ मारपीट की थी, जिसमें दोनों घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर गुलरिहा थाने में मु0अ0सं0 726/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 115(2) और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अराजकता पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मदनमोहन मिश्र, चौकी प्रभारी भटहट, थाना गुलरिहा; उपनिरीक्षक अजीत कुमार, थाना गुलरिहा; कांस्टेबल अभिषेक यादव, कांस्टेबल सोनू निगम और कांस्टेबल मनीष मौर्य, थाना गुलरिहा शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड