योगी सरकार का बड़ा तोहफा,60 साल पूरी कर चुकी महिलाएं, परिवहन निगम की बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा,इन दस्तावेजों की होगी जरूर
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की वरिष्ठ महिला नागरिकों को बड़ी सौगात दी है।29 तारीख से शुरू हुई ‘लोकमाता निशुल्क यात्रा योजना’ के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को बस यात्रा में पूरी तरह से छूट दी जा रही है।इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाएं उत्तर प्रदेश में कहीं भी, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी सामान्य श्रेणी की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं।परिवहन विभाग की ओर से सभी बस कंडक्टरों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं और दैनिक आधार पर इसकी निगरानी की जा रही है।यात्रा के लिए महिलाओं को केवल अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी में से कोई एक पहचान पत्र कंडक्टर को दिखाना अनिवार्य होगा।
लोकमाता निशुल्क यात्रा योजना के शुरू होने से प्रदेश भर की बुजुर्ग महिलाओं में उत्साह है।उत्तर प्रदेश की नागरिकता रखने वाली 60 साल या उससे ऊपर की महिलाओं को यात्रा के दौरान सिर्फ अपना कोई एक मान्य दस्तावेज—जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड—साथ रखना होगा।कंडक्टर को यह पहचान पत्र दिखाते ही उन्हें मुफ्त सफर की सुविधा मिल जाएगी।परिवहन विभाग के अनुसार,आने वाले समय में इस व्यवस्था को और सुगम बनाने के लिए एक विशेष ‘डिजिटल कार्ड’ भी जारी करने की तैयारी चल रही है।जैसे ही शासन की ओर से निर्देश प्राप्त होंगे, इसे लागू कर दिया जाएगा।अगर गोरखपुर क्षेत्र की बात करें, तो यहाँ भी योजना का लाभ उठाकर महिलाओं की यात्रा सुगम हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक प्रतिदिन आंकड़ों की निगरानी की जा रही है, जहाँ कल के आंकड़ों के अनुसार 505 महिला यात्रियों ने इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाया।प्रदेश के अन्य जिलों से भी ऐसे ही सकारात्मक आंकड़े सामने आ रहे हैं और अब तक योजना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
बाइट-लव कुमार सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम गोरखपुर।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड