रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

गोरखपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक बदमाश घायल

Amarjeet paswan

गोरखपुर*

पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग,जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में लगी गोली,एक सिपाही भी घायल,
​गोरखपुर।पिपराइच क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई।चेकिंग के दौरान खुद को घिरता देख बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी।इस गोलीबारी में पुलिस का एक सिपाही घायल हो गया।पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की,जिसमें एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही धर दबोचा गया।वहीं उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर पास के जंगल में फरार हो गया।पकड़े गए बदमाश के पास से अवैध तमंचा,कारतूस, बाइक और चोरी का सामान बरामद हुआ है।पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है।गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात थानाध्यक्ष पिपराइच और एंटी थेफ्ट टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान पादरी बाजार की तरफ से एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए।पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश करने लगे।भागने की हड़बड़ी में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।जब पुलिस टीम ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने को कहा, तो एक बदमाश ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली से कांस्टेबल हनुमान घायल हो गए।इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।पुलिस की गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया।हालांकि,उसका दूसरा साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग निकला।पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए बदमाश की पहचान तिवारीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी 30 वर्षीय मुमताज अहमद उर्फ राजू के रूप में हुई है।वहीं फरार बदमाश की पहचान कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर निवासी सरफराज के रूप में हुई है,जिस पर शहर के विभिन्न थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं।पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और हाल ही में पिपराइच में हुई चोरी का सामान बरामद हुआ है।घटना के बाद घायल सिपाही और बदमाश दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पिपराइच ले जाया गया,जहां से बदमाश को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।मामले पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें जंगल में लगातार कॉम्बिंग कर रही हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट-कुंदन कुमार सिंह सीओ चौरी चौरा गोरखपुर



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी