रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

ऑपरेशन मुस्कान: नाबालिग बालिका और बुआ सकुशल बरामद

LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH

ऑपरेशन मुस्कान: खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग बालिका व बुआ को दूसरे राज्य से सकुशल बरामद किया

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने तलाश कर दोनों को परिजनों के सुपुर्द किया, घर से नाराज होकर चली गई थीं दोनों
संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में गुमशुदा एवं लापता बच्चों तथा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत खलीलाबाद पुलिस एवं सर्विलांस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। टीम ने घर से लापता हुई नाबालिग बालिका और उसकी बुआ को दूसरे राज्य से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त को नाबालिग बालिका और उसकी बुआ घर से बाहर गई थीं। काफी समय बीतने के बाद भी दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 22 अगस्त को कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र दिया गया। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 782/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की।
मोबाइल साथ न होने के बावजूद तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग
पुलिस के अनुसार, दोनों अपने साथ मोबाइल फोन लेकर नहीं गई थीं। इसके बावजूद खलीलाबाद पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए लगातार प्रयास जारी रखा। तकनीकी माध्यमों से दोनों के दूसरे राज्य में मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों को सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने घर से नाराज होकर दूसरे राज्य चले जाने की बात बताई। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
सफल बरामदगी में उपनिरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी तामेश्वरनाथ, आरक्षी मनीष प्रभात और महिला आरक्षी नीतू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी साक्ष्यों के कुशल प्रयोग से दोनों को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया गया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी