सैनिक ढाबा एंड रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, गंदगी मिलने पर सुधार नोटिस
संत कबीर नगर, 02 सितम्बर 2026। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तहसील खलीलाबाद स्थित सैनिक ढाबा एंड रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के किचन में अत्यधिक गंदगी पाई गई तथा फ्रीजर से दुर्गंध आने की स्थिति मिली। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर प्रतिष्ठान संचालक को तत्काल सुधार नोटिस जारी किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में नोटिस का अनुपालन न होने पर संबंधित प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।
कार्रवाई के दौरान पनीर का एक नमूना भी संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता सहित विभागीय टीम मौजूद रही।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड