जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
12 सितंबर को आयोजित लोक अदालत के प्रति लोगों को करेगा जागरूक
संत कबीर नगर, 02 सितंबर 2026। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने बुधवार को जिला न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जनपद न्यायाधीश ने बताया कि यह प्रचार वाहन जनपद की तीनों तहसीलों, सभी विकास खंडों, थानों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन को जागरूक करेगा। साथ ही लोगों को लोक अदालत के लाभ एवं सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के निस्तारण की जानकारी भी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारी स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर अपने लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित एवं सरल समाधान प्राप्त कर सकते हैं। प्रचार अभियान के दौरान आमजन में पंपलेट वितरण के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
इस अवसर पर जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड