सैनिक ढाबा के किचेन में मिली गंदगी, खाद्य विभाग ने दिया सुधार नोटिस
फ्रीजर से आ रही थी दुर्गंध, पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा गया
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मिलावटी एवं अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने तहसील खलीलाबाद स्थित सैनिक ढाबा एवं रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के किचेन में अत्यधिक गंदगी पाई गई। वहीं, फ्रीजर से दुर्गंध आने पर टीम ने प्रतिष्ठान संचालक को सुधार नोटिस जारी किया। विभाग ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर नोटिस का अनुपालन नहीं किए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।
निरीक्षण के दौरान टीम ने पनीर का एक नमूना भी संग्रहित किया, जिसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड